विकल्प में प्रयुक्त शब्दों की परिभाषा
अ-आ
1.अस्तित्व :- होना, निरंतर होना, सहज रूप में रहना।
2.अविभाज्य :- व्यापक वस्तु में एक-एक वस्तुओं का निरंतर क्रियाशीलता, निरंतर वर्तमान रहना।
3.आश्रम :- श्रमपूर्वक मानव चेतना अनुसार प्रमाण प्रस्तुत करना। प्रयत्नपूर्वक मानव चेतना अनुसार प्रमाण प्रस्तुत करना।
4.अनन्त :- जो गणितीय विधि से गणना समझ में नहीं आया-होने की संभावना रहे। कल्पना में हो, समझ में नहीं आया हो- ज्ञात होने की संभावना हो।
5.अध्ययन :- अनुभव सहज प्रकाश में स्मरणपूर्वक किया गया क्रियाकलाप एवं समझने का प्रयास।
6.अखण्ड समाज :- मानव जाति, धर्म, राज्य व्यवस्था में एकरूपता संस्कृति, सभ्यता, विधि, व्यवस्था में एकरूपता सहज वर्तमान परंपरा।
7.अध्ययनगम्य :- अध्ययनपूर्वक अस्तित्व सहज वस्तु समझ में आना।
8.अजीर्ण परमाणु :- परमाणु के तृप्त होने में जितने अंशों की आवश्यकता सुनिश्चित रहती है उससे अधिक अंशों का गठन होना विकिरणीयता प्रभाव को प्रसारित करत रहने और अपने से कुछ अंशों को विसर्जित करने के लिए प्रयत्नशील रहना।
9.अणु :- जड़ परमाणुओं का संगठित रूप, एक से अधिक परमाणु अंशों का संयुक्त क्रियाकलाप।